Thursday, July 2, 2026
Homeआयुष्मान कार्ड निर्माण में लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त...

आयुष्मान कार्ड निर्माण में लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ हुई समीक्षा बैठक,लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई होगी

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई ।

- Advertisement -

आज सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिये।

 

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की फीडबैक प्राप्त की।

समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रखंडों द्वारा अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की ।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पर शख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो आशा कर्मी अथवा अन्य संबंधित कर्मी निर्धारित कार्यों का पूर्ण नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जुलाई तक तक 19,000 आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में न्यूनतम 30 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, डीपीएम स्वास्थ्य, डी सी एम – रवि रंजन डीपीसी आयुष्मान भारत ,एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular