Featured

डीएम की अध्यक्षता में के राजस्व कार्यों को लेकर हुई विस्तृत समीक्षात्मक बैठक

समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिरौल अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचल के राजस्व कार्यों में तेजी लाने हेतु बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व महा अभियान के अंतर्गत उत्तराधिकार एवं बटवारा से संबंधित आवेदनों को 07 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को शीघ्र समाप्त कर राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी द्वारा रिवर्ट बैक वाले आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से रिवर्ट नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेज की कमी हो तो संबंधित रैयत से संपर्क स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवेदन का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व एवं डीसीएलआर को पोर्टल से डाटा निकाल कर चेक करने का निर्देश दिए कि कितना आवेदन आया एवं कितना आवेदन का निष्पादन हुआ।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, डीसीएलआर बिरौल,अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *