Thursday, June 18, 2026
Homeडीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं राजस्व कार्यों को लेकर हुई...

डीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं राजस्व कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

- Advertisement -

रिवर्ट बैक आवेदन नहीं करने,दस्तावेज पूर्ण कर निष्पादन सुनिश्चित करने एवं विशेष अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने पर बल

- Advertisement -

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं राजस्व कार्यों में तेजी हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी डीसीएलआर,अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं किसान सलाहकार शामिल हुए।

- Advertisement -

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी द्वारा रिवर्ट बैक वाले आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से रिवर्ट नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेज की कमी हो तो संबंधित रैयत से संपर्क स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवेदन का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी अंचलाधिकारी के द्वारा अनावश्यक रूप से आवेदन रिवर्ट किया जाता है, तो प्रति आवेदन उनके वेतन से 100 रुपये दंड अधिरोपित करने के लिए अपर समाहर्ता (राजस्व) को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व महा अभियान के अंतर्गत उत्तराधिकार एवं बटवारा से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदन कराते हुए युद्ध स्तर पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को शीघ्र समाप्त कर राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होंने जानकारी दी कि आगामी सोमवार को विशेष अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम संचालित करें।
उन्होंने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया जाए तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, सभी डीसीएलआर एवं संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular