Thursday, June 18, 2026
Home18 जून को जाॅब कैम्प

18 जून को जाॅब कैम्प

- Advertisement -

सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 18 जून 2026 को मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत एस डी सी के वाई पी सेंटर में जॉब कैम्प का आयोजन Guardians Security and Facilities Pvt. Ltd के द्वारा 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराहन् तक साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जॉब कैम्प में *Security Guard, Security Supervisor इत्यादि के 100 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार क आयोजन किया जाएगा*। इसमें 10th, 12th, ITI Diploma, Graduation उत्तीर्ण पुरूष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।
कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 18500 से 22500 CTC प्रतिमाह दिया जाएगा। इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular