सहरसा के महिषी में बवाल:12 साल के किशोर ने शरीर पर फेंका पटाखा,दिवाली की रात 9 लोग हुए घायल।
सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के झारा वार्ड नंबर-7 में दिवाली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में 1 पक्ष के 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को सभी ज़ख्मियों का सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुखिया पद के चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व का विवाद है।
यहां देखें घालयों के नाम…
घायलों की पहचान जयकांत दुखिया (50), फुलचन मुखिया (55), राम सोगारथ मुखिया (60), रामचंद्र मुखिया (62), अरुणा देवी (60), लालो देवी (48), नवीन कुमार (17), ताज नंदनी (10) और बाड़ा बाबू कुमार (13) के रूप में हुई है। सभी घायलों को पहले महिषी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार को उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब रामोतार मुखिया के 12 वर्षीय बेटे ने दिवाली की रात पटाखा फोड़ते समय राम सोगारथ के शरीर पर फेंक दिया। मना करने पर लगभग 20-25 लोगों ने आकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि, इस घटना के पीछे मुखिया पद के लिए पूर्व से चली आ रही चुनावी रंजीश भी एक कारण हो सकती है।
सूचना के बाद भी देर से पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची और अब तक घायलों का फर्द बयान दर्ज नहीं किया गया है। महिषी थाना अध्यक्ष जय शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
