Saturday, June 13, 2026
Home07 जनवरी को आयोजित होगा जॉब कैम्प

07 जनवरी को आयोजित होगा जॉब कैम्प

- Advertisement -

07 जनवरी को आयोजित होगा जॉब कैम्प

- Advertisement -

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 07 जनवरी 2026 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई० टी० आई० के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में IIFL SAMASTA FINANCE LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है।
उक्त जॉब कैम्प में CRO, CO के लिए, कुल 80 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 12th उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 13000 से 20000 वेतन सहित अन्य मुफ्त आवास इनसेन्टिव,फ्युल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा एवं आसपास के सभी जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाईसेन्स होना अनिवार्य है इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इकच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दरभंगा ने बताया कि वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा,सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular