दरभंगा। दरभंगा के प्रेक्षागृह में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक जोगा राम की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया।
सामान्य प्रेक्षक ने सभी माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया से कुछ अलग हटकर हो रही है, तो उसी समय आप उनको टोके, मॉक पोल के उपरांत क्लियर करें, ईवीएम के तीनों
भाग बीयू, सीयू एवं वीवी पैट को रिप्लेस कैसे किया जाता है वो आपको पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी आपको मटेरियल दिया जा रहा है, उसे बारीकी से आप पढ़ ले तथा मतदान प्रक्रिया में कोई भी समस्या
आती है, तो नोडल पदाधिकारी एवं हमें भी अवगत करावे। नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग बालेश्वर प्रसाद द्वारा सभी माइक्रो आब्जर्वर को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार कार्य
करना है। उन्होंने कहा कि कम से कम 50 मॉक पोल करना है, मॉक पोल के उपरांत क्लोज रिजल्ट क्लियर करना है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन माइक्रो आब्जर्वर के प्रमुख कर्तव्य हैं, जिनमें मतदान प्रारंभ होने
के डेढ़ घंटे यानी 05:30 बजे पूर्वाह्न में बूथ पर पहुंचना है। मतदान के दिन निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाना है। जिनमें छद्म मतदान (मॉक पोल) की प्रक्रिया,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में
मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति का निरीक्षण, मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच एवं इन्ट्री पास का निरीक्षण, मतदाताओं की उचित पहचान प्रक्रिया का पालन कराना, अब्सेंटी, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं आदि की सूची से पहचान सही तरीके से
सुनिश्चित कराना,अमिट स्याही का प्रयोग, मतदाताओं की विवरण यथा-नाम, हस्ताक्षर आदि का मतदाता रजिस्टर (17ए) में संधारण, मतदान की गोपनीयता,मतदान अभिकर्ताओं की शिकायत (यदि कोई हो) आदि शामिल
है। मतदान के दौरान यदि आभास होता है किस कारण से मतदान (पॉल) बाधित हुआ है, तो तुरंत भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक को कम्युनिकेशन प्लान (दूरभाष /मोबाइल आदि) के माध्यम से सूचित करना। मतदान समाप्ति के पश्चात एनेक्सचर -।। में सामान्य प्रेक्षक को प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करना,
एनेक्सचर-।। में तैयार प्रतिवेदन संग्रहण केंद्र पर देना सुनिश्चित करना, ताकि रजिस्टर 17ए की संवीक्षा (यदि आवश्यक हो तो) हेतु चेक लिस्ट का प्रयोग हो सके। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर जिस मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त होंगे, उस मतदान केंद्र भवन के अवस्थित
सभी मतदान केन्द्रों पर निगरानी रखेंगे तथा प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। मतदान प्रारंम्भ होने के कम से कम एक घंटा पूर्व मतदान केंद्र पर पहुंचना। मॉक पोल प्रक्रिया का निरीक्षण- मतदान अभिकतार्ओं की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति को नोट करना। मॉक पोल के बाद क्लियर बटन दबाया गया या नहीं, पेपर सील, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट श्श्ढअळ का नम्बर उपस्थित मतदान अभिकर्ता को नोट कराया गया या नहीं। यह सुनिश्चित करना है कि आयोग के दिशा निर्देशन के अनुरूप निर्वाचकों की उचित प्रकार से पहचान की जा रही है
अथवा नहीं, प्रवेश पत्र प्रणाली को लागू किया गया या नहीं। यह देखना है कि किसी दल का एक से अधिक मतदान अभिकर्ता या कोई अनाधिकृत व्यक्ति मतदान केंद्र के अंदर तो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देखना है कि ए.स.डी लिस्ट (अब्सेंटी शिफ्ट डुप्लीकेट वोटर ) के निर्वाचकों की पहचान एवं पंजी में प्रविष्टि की प्रक्रिया का उचित प्रकार से पालन हो रहा है। यह देखना है कि अमिट स्याही द्वारा चिन्हाकित उचित रूप से एवं आयोग द्वारा निर्धारित रीति से किया जा रहा है या नहीं।




