दरभंगा, 17 जून 2026 : दरभंगा सदर प्रखंड अंतर्गत सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन +2 जनता उच्च विद्यालय, जीवछ घाट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
शिविर में कुल 17 विभागों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आपूर्ति विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (अंचल), मनरेगा, कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, जीविका, पीएचईडी विभाग तथा पंचायती राज विभाग शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया तथा लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख के कर-कमलों द्वारा श्रमिकों (संजय सहनी, रूना देवी, मीणा देवी, भरन सहनी) के बीच लेबर कार्ड का वितरण भी किया गया,जिससे लाभुकों में विशेष उत्साह देखा गया।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, दरभंगा सदर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका तथा जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई (BPIU), दरभंगा सदर के कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जीविका की ओर से क्षेत्रीय समन्वयक अनुपम कुमारी, लेखापाल रामलखन साह, सामुदायिक समन्वयक गणेश कुमार एवं रश्मि प्रियदर्शिनी, तथा कार्यालय सहायक पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे शिविरों को सुशासन, जनसेवा तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताया।
जिलाधिकारी दरभंगा के सफल मार्गदर्शन में आज सभी 18 प्रखंडों में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया


