Featured

रिकार्ड समय में परीक्षाफल घोषित

अंक पत्र की वेब कॉपी से छात्र ले सकते हैं ऑनलाइन नामांकन

कुलपति ने सभी को दिया साधुवाद
दरभंगा।

संस्कृत विश्वविद्यालय ने रिकार्ड समय के भीतर आचार्य व शास्त्री के विभिन्न सत्रों समेत उपशास्त्री का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सत्र नियमितीकरण में यह बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। करीब माह भर के भीतर रिजल्ट प्रकाशित किये जाने से कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय काफी खुश हैं। अपने कार्यालयीय कक्ष में रिजल्ट जारी करते हुए उन्होंने सभी कर्मियों को इसके लिए साधुवाद दिया है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि आचार्य तथा शास्त्री व उपशात्री में औसतन 89 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं। बता दें कि आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27, आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-25, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-24, शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27, शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28, शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29, उपशास्त्री सत्र 2024-26 (शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-27, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2021-23, आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 2022-24 एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2022-24 पूर्वर्ती छात्र) की परीक्षा दो पालियों में 16 मई तक चली थी तथा मूल्यांकन कार्य 30 तक सम्पादित कर दिया गया। आंकडे के हिसाब से आचार्य के तीनों सेमेस्टर में 732 तथा शास्त्री के तीनों सेमेस्टर में कुल 3292 छात्र परीक्षा में सफल रहे। इसी क्रम में बताना चाहेंगे कि परिणाम घोषित होते ही छात्र वेब कॉपी का उपयोग कर आगे की कक्षाओं में ऑनलाइन नामांकन करा सकता है। उपशास्त्री के सफल छात्र आनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना अंक पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेब अंक पत्र की प्रति लगाकर छात्र शास्त्री कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। 28 तक शास्त्री एवं आचार्य कक्षा में प्रवेश आवेदन की अन्तिम तिथि निर्धारित है।
वहीं, आचार्य द्वितीय सेमेस्टर 2024-26 की परीक्षा विश्वविद्यालय मुख्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में 23 से 25 जून तक आयोजित होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। वेबसाइट के माध्यम से छात्र प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह शिक्षाशास्त्री प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 28 से 3 जुलाई तक होगी।
परीक्षा परिणाम घोषित करने के मौके पर डीन प्रो.पुरेंद्र वारिक, कुलसचिव डॉ.दिनेश झा, वित्त पदाधिकारी डॉ.पवन कुमार झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ.निहार रंजन सिन्हा, ओएसडी (शैक्षणिक) डा.रामसेवक झा, पूर्व डीन डॉ.शिवलोचन झा,डा.सन्तोष पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी सुनील सिंह, संतोष तिवारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *