20 मई को एफ .आर. हेतु महाअभियान-डीएम
दरभंगा, 15 मई 2026 : प्रेक्षागृह, दरभंगा में आज जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण कार्य को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत स्तर पर कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले के सभी वांछित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने का का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा की लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित होंगे।जिला के मान सम्मान बनाए रखने के लिए लक्ष्य के अनुरूप तन्मय* , तत्परता तथा ईमानदारी के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को परिमार्जन के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा तथा निष्पादित आवेदनों की सूची प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण कराया जा सके और सरकार के द्वारा दी जाने वाली अनुदानों का लाभ ले सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों का केवाईसी कार्य पूर्ण हो चुका है,लेकिन फार्मर रजिस्ट्री आईडी अब तक नहीं बनी है, उन्हें चिन्हित कर किसान सलाहकार प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही पर कार्रवाई सख्त की जाएगी
उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को पिछले लंबित आवेदनों का निष्पादन आगामी 15 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि जिले में 20 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि परिमार्जन से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन अत्यंत आवश्यक है,ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनका पंजीकरण समय पर हो सके।
बैठक में 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले महा अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक पंचायत से अधिकाधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिन प्रत्येक पंचायत में कामसे कम 25 फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देशदिए।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अभियान से पूर्व 50 किसानों की सूची तैयार कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर के कर्मचारी एवं किसान सलाहकार अभियान की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा राजस्व कर्मचारी युद्ध स्तर पर परिमार्जन आवेदनों का निष्पादन करें।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित प्रयासों से जिले में अधिकाधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए किसान आधार कार्ड,मोबाइल नंबर एवं स्वयं के नाम से जमाबंदी एवं आवश्यक दस्तावेज रखना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ,सभी डीसीएलआर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




