नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक दोषी करार।
पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने मंगलवार को मो सद्दाम को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के जुर्म में दोषी करार दिया है। दोषसिद्ध अभियुक्त की सजा अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सुनवाई और निर्णय के लिए कोर्ट ने 11 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की है।
अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे स्पेशल पीपी विजय कुमार पराजित ने बताया कि मनीगाछी थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की रात में पेशाब करने बैठी कि अभियुक्त मो सद्दाम ने उसके मुंह को बांधकर बगीचा में ले गया और दुष्कर्म किया।
जिसकी प्राथमिकी महिला थानाकांड संख्या- 20/2020 संस्थित की गई थी। इस मामले का विचारण कोर्ट में जीआर केस नंबर 33/2020 के तहत जारी था। इस मामलें में आरोप पत्र 31 मई 20 समर्पित किया गया। 10 दिसंबर 20 को संज्ञान लिया गया। बुधवार को अदालत ने इस मामले की सुनवाई पूरी कर दुष्कर्मी को दोषी करार दिया है।
