Wednesday, May 13, 2026
Homeडी०सी०आर० भवन दरभंगा में श्री गोपाल जी ठाकुर, माननीय सांसद, सह-अध्यक्ष जिला...

डी०सी०आर० भवन दरभंगा में श्री गोपाल जी ठाकुर, माननीय सांसद, सह-अध्यक्ष जिला स्तरीय विद्युत समिति, दरभंगा की अध्यक्षता में बैठक की गयी

- Advertisement -

डी०सी०आर० भवन दरभंगा में श्री गोपाल जी ठाकुर, माननीय सांसद, सह-अध्यक्ष जिला स्तरीय विद्युत समिति, दरभंगा की अध्यक्षता में बैठक की गयी। सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ एवं पाग चादर से सभी माननीय का स्वागत किया गया, तत्पश्चात् पिछले बैठक की अनुपालन पर चर्चा की गयी एवं विद्युत विभाग से संबंधित केन्द्रीय योजना एवं राजस्तरीय योजना की समीक्षा की गयी। उन्होंने निर्धारित समय में सभी योजनाओं को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया । उपभोक्ताओं के शिकायतों का त्वरित निष्पादन के लिए सभी अभियंताओं को निर्देशित किया गया। पी०एम सूर्य मुफ्त घर योजना अन्तर्गत चल रहे योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया ।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

माननीय सांसद के द्वारा विद्युत क्षेत्र में किये गये कार्य की काफी सराहना की गयी । माननीय सांसद के द्वारा QRT (Quick Response Team) जिसमें मालवाहक गाड़ी, सीढ़ी एवं विद्युत से संबंधित उपकरण इत्यादि, को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

- Advertisement -

उसको विद्युत संबंधित दोषों को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए इस Team का उपयोग किया जायेगा ताकि उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति किया जा सके ।

 

इस बैठक में श्री मुरारी मोहन झा, माननीय विधायक, केवटी, श्री अशोक नायक,

 

माननीय सांसद, मधुबनी के प्रतिनिधि, श्री रविन्द्र कुमार चौधरी, माननीय विधायक, दरभंगा (ग्रामीण) के प्रतिनिधि, श्री अजय कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, दरभंगा, श्री विकास कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा (शहरी) एवं (ग्रामीण), श्री प्रशांत कुमार पंडित, विद्युत कार्यपालक अभियंता, टी०आर०डब्लू एवं बेनीपुर, श्री अंकेश कुमार, वरीय प्रबंधक, आई.टी. तथा जिले के सभी सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित थे ।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular