Featured

प्रखंड सभागार, जाले में आपदा प्रबंधन विभाग दरभंगा, जिला पशुपालन विभाग, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में “आपातकालीन स्थिति में पशुधन संरक्षण” विषय पर पैरा-वेट्स, वैक्सीनेटर्स एवं पशु लाभुकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान एवं बाद में पशुधन संरक्षण, पशुधन रोग प्रबंधन तथा हितधारकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई

प्रखंड सभागार, जाले में आपदा प्रबंधन विभाग दरभंगा, जिला पशुपालन विभाग, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में “आपातकालीन स्थिति में पशुधन संरक्षण” विषय पर पैरा-वेट्स, वैक्सीनेटर्स एवं पशु लाभुकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान एवं बाद में पशुधन संरक्षण, पशुधन रोग प्रबंधन तथा हितधारकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बाढ़ एवं हिटवेव (लू) से बचाव के उपाय तथा क्या करें और क्या न करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही, इस पशुधन संरक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का सुझाव दिया। प्रशिक्षक एवं रिलायंस फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम समन्वयक सूरज कुमार ने आपातकालीन स्थिति में पशुधन रोग प्रबंधन, आपदा से पहले, दौरान और बाद में हितधारकों की भूमिका के बारे में भी बताया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने समूह बनाकर पशुधन संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन विषय पर अपनी प्रस्तुति भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *