जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों के साथ फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया जाएगा। इसके लिए सभी पंचायतों में कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
*जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए परिमार्जन के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अधिकाधिक किसानों का पंजीकरण* समय पर किया जा सके।
उन्होंने राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को जागरूक करते हुए पंचायत स्तर पर आयोजित कैंपों में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ सहित सभी संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।




