मेडिकल कैंप में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने लगभग 150 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी। महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम ने लगभग 50 महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं,डॉक्टर मनीष कुमार ने करीब 50 मरीजों की जांच की।
शिविर में मरीजों का ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी और आयुष्मान योजना के प्रति भी जागरूक किया।
इस मेडिकल कैंप का आयोजन श्रीमती रिंकू देवी, मुखिया दहियार पंचायत, श्री राकेश जी, बलबीर रॉय एवं संविसिध मेडिसिटी वेलफेयर फाउंडेशन के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर को सफल बनाने में दीपेश जी, जितेंद्र पंडित, सेतु, ग़ज़ाली, अविनाश एवं सरफराज अहमद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





