Featured

राशन कार्डधारी को ई-KYC करवाना अनिवार्य:समस्तीपुर में 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का कार्ड से हट जाएगा नाम।

समस्तीपुर जिले में राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी की तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद अभी भी करीब 10 प्रतिशत लोगों का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं हो पाया है। यदि 31 मार्च 2025 तक आधार लिंक नहीं कराया गया, तो 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।

जिसको लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा डीलरों के साथ बैठकें की जा रही हैं, ताकि सभी लाभुकों का आधार समय पर लिंक हो सके। खानपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार ने राशन डीलरों के साथ बैठक कर ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया निर्देश

राकेश कुमार ने निर्देश दिया कि जो लाभुक अब तक आधार लिंक नहीं करा पाए हैं, उनका ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। पहले राशन कार्ड में आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी, लेकिन सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी पूरा नहीं हो सका।

इसलिए सरकार ने इस तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया है। यदि इस तारीख तक आधार सीडिंग नहीं हुई, तो बिना आधार लिंक वाले सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।

जिले में 92.53 प्रतिशत लोगों का आधार लिंक

जिले में कुल 40.52 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से अब तक 92.53 प्रतिशत यानी 38.30 लाख लोगों का आधार लिंक हो चुका है। अभी भी करीब 8 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हो पाया है। विभूतिपुर प्रखंड में सबसे अधिक 94.90 प्रतिशत आधार लिंक हो चुका है, जबकि उजियारपुर प्रखंड में सबसे कम 88.33 प्रतिशत लोगों का ही आधार सीडिंग हो पाया है।

प्रशासन ने सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सभी लाभुकों का आधार राशन कार्ड से लिंक कराया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राशन से वंचित न रहे।

जानकारी देते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी।
प्रखंड / आधार सीडिंग फीसदी / बचे लोग

उजियारपुर 88.33 / 34507

सरायरंजन 89.39 / 27342

मो.नगर 89.44 / 18575

विद्यापतिनगर 89.51 / 16452

दलसिंहसराय 89.55 / 21036

सिंघिया 89.78 / 20597

समस्तीपुर 89.87 / 26962

खानपुर 90.23 / 18584

ताजपुर 90.32 / 15034

मोहनपुर 90.34 / 10928

मोरवा 90.37 / 17774

बिथान 90.68 / 13554

वारिसनगर 90.89 / 18489

पटोरी। 90.93 / 16405

कल्याणपुर 91.29 / 26882

हसनपुर 91.38 / 18834

शिवाजीनगर 91.85 / 15019

पूसा 92.23 / 9230

रोसड़ा 92.53 / 13497

विभुतिपुर 94.90 16028

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *