Friday, April 17, 2026
Homeसहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूर्ण

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूर्ण

- Advertisement -

जिला के 30 परीक्षा केंद्रों पर तीन चरणों में 6 दिनों तक परीक्षा होगी

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा, 11 अप्रैल, 2026:-

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सुचारु पूर्वक संचालित कराने को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया।

बताया गया कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा इस जिला के शहरी क्षेत्र स्थित कुल 30 परीक्षा केन्द्रों पर तीन चरणों यथा दिनांक 14, 15, 17., 18., 20 एवं 21.अप्रैल.2026, को होगी।(दिनांक 14.04.2026, 17.04.2026 एवं 20.04.2026 को प्रथम पाली 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याहन तक तथा द्वितीय पाली 02.30 बजे अपराह्न से 04.30 बजे अपराह्न तक तथा दिनांक 15.04.2026, 18.04.2026 एवं 21.04.2026 को एकल पाली 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याहन तक) को निम्नांकित कार्यक्रमानुसार आयोजित करायी जायेगी।

उक्त परीक्षा को हरहाल में स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं कदाचाररहित सम्पन्न होगी किसी भी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

उक्त परीक्षा के जिला में स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं सुचारूपूर्वक संचालित कराने हेतु आयोग के निदेशालोक में श्री सलीम अख्तर, अपर समाहर्त्ता,आपदा प्रबंधन, दरभंगा को सहायक परीक्षा संयोजक बनाया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा उक्त परीक्षा को कदाचार मुक्त शांतिपूर्वक एवं सुचारु पूर्वक संचालन करने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों के एक 100 मीटर की परिधि में परीक्षा तिथि के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधज्ञा लगाना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा केन्द्र परिसर जहाँ परीक्षा होनी है, में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लुटुथ, वाई-फाई-गैजेट, इलेक्ट्रोनिक पेन, पेजर, Wrist Watch (सामान्य / Smart) आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर जाना एवं उपयोग वर्जित है।

परीक्षा कक्ष में Electronic सामग्री ले जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में परीक्षार्थियों को इस परीक्षा सहित आगामी पाँच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जायेगा तथा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसजीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।

परीक्षा केंद्र पर वीक्षक अपना मोबाइल फोन नहीं ले जाएंगे।

परीक्षा कार्य हेतु प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी,जोनल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल स्मार्ट मोबाइल परीक्षा केन्द्र / कक्ष में नहीं ले जायेंगे।

आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड किये गए e-Admit Card एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र (Photo ID Card) धारक परीक्षार्थी को ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा।

परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी वीक्षक एवं कर्मी सभी परीक्षा दिवस को पूर्वाह्न 07:00 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular