Featured

समस्तीपुर में शैक्षणिक गड़बड़ी को लेकर पुतला फूंका:कॉलेज गेट पर एबीवीपी ने जताई नाराजगी, कहा- 26 को कुलपति ऑफिस के पास होगा प्रदर्शन।

समस्तीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय इकाई की ओर से नगर मंत्री विनीत कुमार और कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक झा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गड़बड़ी के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया।

प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि आज मिथिला विश्वविद्यालय में हर तरफ शैक्षणिक अराजकता है। छात्रों की परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे हर रिजल्ट में पेंडिंग प्रमोट का खेल कर छात्रों को लूटा जा रहा है। विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग लूट का अड्डा बन गया है।

नगर मंत्री विनीत कुमार और नगर सह मंत्री प्रिंस चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों में कुलपति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी।

कॉलेज से जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन।

विश्वविद्यालय अविलंब अपना डाटा सेंटर खोले

जिला सह संयोजक शुभम कुमार ने बताया कि सभी जिलों के नोडल केंद्र को प्रभावी और छात्रों उयोगी बनाने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया संयोजक निक्कू आर्य और नगर सहमंत्री अमृत ने बताया कि विश्वविद्यालय अविलंब अपना डाटा सेंटर खोले जो विश्वविद्यालय परिसर में हो।

मौके पर जिला सोशल मीडिया संयोजक निक्कू आर्या, जिला सह संयोजक शुभम कुमार, नगर मंत्री विनीत कुमार, नगर सह मंत्री अमृत झा, प्रिंस चौधरी, अभिषेक झा, सोनू झा प्रशांत कुमार, निखिल कुमार, प्रिंस झा, परवीन कुमार, सुधांशु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मो. यासीन, प्रियांशु चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *