Featured

09 अप्रैल को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI),दरभंगा में होगा मेगा कैंपस प्लेसमेंट

प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि 09 अप्रैल 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा के परिसर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से मेगा कैम्पस प्लेसमेंट किया जाना है।

उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (हलोल, गुजरात) द्वारा 200 से अधिक पद पर FTE (फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट) एवं अप्रेंटिस की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा (ITI ट्रेड) यथा : फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक और TWAR उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास (न्यूनतम 40%) एवं आई.टी.आई पास (न्यूनतम 50%) निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 18 वर्ष से 26 वर्ष के केवल पुरुष अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि FTE (फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट) के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन द्वारा 20,500/- रुपये प्रतिमाह (CTC) दिया जाएगा। वहीं अप्रेंटिस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन द्वारा 18,000/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 9 अप्रैल (गुरुवार) को पूर्वाह्न 9:00 बजे से राजकीय आईटीआई, रामनगर बहादुरपुर, चिंतामनपुर, दरभंगा में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेज यथा – 10वीं एवं आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 02 फोटोग्राफ के साथ ससमय उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए
राजकीय आईटीआई दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *