Featured

जिला पदाधिकारी, कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज सोलर लाइट योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई

बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सोलर लाइट स्थापना से संबंधित भुगतान की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में सोलर लाइट का कार्य पूर्ण हो चुका है,वहां निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल,जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *