Featuredदरभंगाप्रादेशिक

देशी शराब के साथ दो नक्सली गिरफ्तार।

लखीसराय जिले की सूर्यगढ़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सली अनंत कुमार एवं उसके भाई नुनु लाल कुमार को 20 लीटर देसी शराब के साथ रामपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों किऊल थाना क्षेत्र के बसमतिया गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अनंत कुमार पर मुंगेर और लखीसराय में लगभग एक दर्जन मामला दर्ज है।

पुलिस इसकी तलाश लंबे अरसे से कर रही थी। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली अनंत कुमार और उसका भाई शराब लेकर रामपुर गांव के समीप है। इसी सूचना पर जब पुलिस जब छापेमारी की तो अनंत कुमार और उसके भाई नुनुलाल कुमार को धर दबोचा इस दौरान एक बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि अनंत कुमार चानन थाना के जानकीडीह बेलदरिया गांव में लेवी की मांग को लेकर दो ट्रक को आग के हवाले किया था। कजरा के पहाड़ी इलाकों में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में लंबे समय से यह फरार चल रहा था। इसके खिलाफ चानन,कजरा, पीरी बाजार और मुंगेर के धरहरा थाना में कई मामले दर्ज हैं। नक्सली आनंद कुमार पुलिस की दबिश देख हाल के दिनों में यह देसी शराब कारोबार से जुड़ चुका था।

2017 में दिया था घटना को अंजाम गिरफ्तार नक्सली अनंत कुमार 25 मई 2018 को चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह बेलदरिया गांव के पास लेवी को लेकर दो ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा कजरा थाना क्षेत्र के अमुआ टोला बरमसिया के पास नक्सलियों का पुलिस के साथ मुठभेड़ हुआ था इस मुठभेड़ की घटना में भी अनंत शामिल था मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक एसएलआर राइफल, एक कंट्री मेड राइफल और 10 गोली के अलावा अन्य सामान बरामद किया था। घटना में भी अनंत नामजद आरोपी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *