दिनांक 26.02.2026 को भौतिक अभ्यास का आयोजन किया गया है। इसके लिए शहर के पांच स्थलों को चिन्हित किया गया है।
1. उर्दू राजभाषा कोषांग, समाहरणालय परिसर
2. सत्यनाम पेट्रोल पम्प, सैदनगर
3. अधीक्षक का पूर्व कार्यालय, DMCH
4. राजकीय मध्य विद्यालय, पूअर होम
5. रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर, राज कुमारगंज
मॉक अभ्यास के दौरान इन सभी स्थलों पर 8 बजे सुबह के करीब भूकंप के आभास की चेतावनी प्रसारित की कि जाएगी। जिसके बाद सामुदायिक स्वयंसेवकों तथा अन्य विभागों यथा SDRF, NDRF, अग्निशमन विभाग, गृहरक्षावाहिनी, स्वास्थ विभाग द्वारा, वहां घटना स्थल पर पहुंच कर राहत तथा बचाव कार्य किया जाएगा।
घायलों के लिए DMCH परिसर में 20 मरीजों की क्षमता वाले मेकशिफ्ट अस्पताल को चिन्हांकित किया गया है।
बल्क स्टोरेज वाले एरिया के आसपास के निवासियों को भी आपदा की स्थिति में घर खाली करना पड़ता है। ऐसे लोगों को अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए राहत शिविर के रूप में आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय का चयन किया गया है जहां सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
इस पूरे अभ्यास के कंट्रोल के लिए जिला समाहरणालय परिसर में कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। उक्त मॉक अभ्यास के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्यस्तर के 8 पर्यवेक्षकों की तथा आयुक्त स्तर से एक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान में दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 26.02.2026 को भूकंप आपदा मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।


