Monday, April 20, 2026
Homeवार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के संचालन को लेकर संयुक्त आदेश जारी

वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के संचालन को लेकर संयुक्त आदेश जारी

- Advertisement -

परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करेंगे ।इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो जाएगी।
जिला प्रशासन अभिभावकों से अपील करता है कि परीक्षार्थियों को समय सीमा के अंदर अवश्य पहुंचाएं।
परीक्षा को स्वच्छ और कदाचार मुक्त वातावरण संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।
चार स्तरीय दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सभी केन्द्राधीक्षक / स्टैटिक दण्डाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्त्तव्य पर प्रतिनियुक्ति शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी अपने साथ परीक्षा कार्य से संबंधित बैध कागजात के अतिरिक्त कोई अन्य कागजात परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जायें। परीक्षा केन्द्र / कक्ष में परीक्षार्थी / वीक्षक मोबाइल फोन लेकर नहीं जायेंगे इसका अनुपालन दृढ़ता से केन्द्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे ।
केन्द्राधीक्षक प्रथम शिफ्ट के परीक्षार्थियों को परीक्षा आरम्भ होने के समय 09.30 बजे पूर्वा० से 30 मिनट पूर्व अर्थात 09.00 तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने देंगे। इसी प्रकार द्वितीय शिफ्ट के परीक्षार्थियों को परीक्षा आरम्भ होने के समय 02.00 बजे अप० से 30 मिनट पूर्व अर्थात 01.30 बजे अप० तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने देंगेl
निर्धारित समय के बाद अर्थात विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी l

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular