Featured

सशक्त मिथिला के लिए एकजुट हो रही मैथिलानी

सशक्त मिथिला के लिए एकजुट हो रही मैथिलानी
सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के एक अभिनव एवं असरदार अभियान “गाम बजा रहल अछि” शीर्षक अन्तर्गत जनसंपर्क अभियान प्रथम चरण में 31जनवरी 2026 से शुरू किया गया।इसके अन्तर्गत मिथिला के ग्रामीण अंचल की महिलाओं को अपने भाषा, संस्कृति, एवं परंपरा के प्रति सचेतनता के संग अपने अधिकार एवं अपने माटिक अस्मिता की रक्षा के लिए कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ।इस जनजागरण अभियान को कई चरण में मिथिला के अलग-अलग गांवों में चलाया जाएगा।प्रथम चरण में कोइलख, डोकहर,मंगरौनी, शीशो,एवं शुभंकर पुरमे जनजागरण अभियान चलाया गया।इस अभियान को और असरदार बनाने के लिए “मिथि रंग-लोकनाटिका” टीम के फूलदेवी समूह द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निम्नलिखित संदेश दिया जा रहा है –

जनगणना में अपनी मातृभाषा मैथिली अवश्य लिखाएं।
मिथिला क्षेत्र में मैथिली को कामकाज की भाषा घोषित की जाए।
प्राथमिक शिक्षा में मैथिली तुरन्त लागू किया जाए ।इसमें कोई विलम्ब अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मैथिली दूरदर्शन चैनल अविलम्ब शुरू किया जाए।
मैथिलानी के आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए सरकार द्वारा मैथिलानियों के लिए विशेष ऋण एवं सहायता योजना उपलब्ध कराया जाए।
मैथिली का दैनिकी का प्रकाशन सरकार द्वारा किया जाए।
सखीबहिनपा के जनजागरण अभियान में संस्था की संस्थापिका श्रीमती आरती झा के अलावे दरभंगा, मधुबनी के संग-संग विभिन्न जिला से बहुत बड़ी संख्या में सखी सब पहुंच कर कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।अभी तक जितने गांव में सखीबहिनपा की टीम पहुँची वहां के लोगों में इस अभियान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
चुकि किसी समाज का आधार स्त्री शक्ति के सर्वांगीण मजबूती पर निर्भर करता है इसलिए श्रीमती आरती झा के अनुसार सखीबहिनपा का ये जनजागरण अभियान क्रमशः आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *