दरभंगा, 31 जनवरी, 2026:-कृषि विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा दिये गये गए निदेश में फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तृतीय चरण 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा।
महाअभियान को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा, कौशल कुमार के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ।
महाअभियान के दौरान सभी किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार/ राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। साथ ही अपने नजदीकी csc(कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर csc ऑपरेटर द्वारा भी किसान रजिस्ट्री करा सकते है। किसान रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्वयं के नाम से जमाबंदी होना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए, फसल बीमा, के.सी.सी., सहायता अनुदान, फसल नुक्सान पर वास्तविक क्षति का लाभ तथा सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ लेने के लिए जरुरी है। सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अपने-अपने नजदीकी सीएससी सेंटर वसुधा केंद्र पर जाकर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तृतीय चरण 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक


