Sunday, June 21, 2026
Homeमिथिला का भुला हुआ साम्राज्य पर

मिथिला का भुला हुआ साम्राज्य पर

- Advertisement -

मिथिला का भुला हुआ साम्राज्य पर
आधारित डॉ उद्भट मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक कर्नाट का विमोचन रविवार को भीआईपी रोड स्थित व्यावसायिक परिसर में किया गया।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरभंगा के सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, सुशील चौधरी, डॉ मित्रनाथ झा, डॉ आमोद झा, बैद्यनाथ झा बैजू और देवेंद्र झा थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बता दें कि कर्नाट’ (Karnat) मुख्य रूप से बिहार के मिथिला क्षेत्र (तिरहुत) में 11वीं से 14वीं शताब्दी तक शासन करने वाले एक राजवंश को संदर्भित करता है, जो मिथिला में “स्वर्ण युग” लाया और नन्यदेव द्वारा स्थापित किया गया था।
डॉ उद्भट मिश्र ने बताया कि रविवार को मेरे द्वारा लिखी पुस्तक कर्णाट का विमोचन किया गया।इस पुस्तक की कहानी मिथिला का भुला हुआ साम्राज् कर्णाट वंश पर आधारित है। मेरा प्रयास है कि इस पुस्तक के कहानी से मिथिला के लोगों को अपना इतिहास पता चले।और लोग जागरूक हो अपने स्वर्णिम इतिहास के लिए। ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष पप्पू चौधरी, प्रशांत झा, अभयानंद झा, दीपक झा , हिमांशु शेखर, राकेश झा, रौशन झा, अवधेश चौधरी, श्याम किशोर झा, सुधांशु झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular