Monday, June 15, 2026
Homeकम्प्यूटर ज्ञान जाँच परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

कम्प्यूटर ज्ञान जाँच परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -

जन वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) विक्रेताओं की दुकानों की नई अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया के अंतर्गत सभी पात्र आवेदकों के लिए आयोजित कम्प्यूटर ज्ञान जाँच परीक्षा का जिलाधिकारी,दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा अनुमंडल कार्यालय, सदर दरभंगा (लहेरियासराय) में निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों, अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा संचालन की पारदर्शिता का गहन अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष,पारदर्शी , कदाचार मुक्त एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करायें, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।
प्रत्येक अभ्यर्थी के समक्ष कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच की जा रही है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
इस अवसर पर राजेश कुमार गुप्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,पवन कुमार वरीय उप समाहर्ता,उप निदेशक,जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular