नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया
दिनांक-06.01.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा दिसम्बर माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय दरभंगा में किया गया। इस अपराध गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 तथा अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा अपने अनुमंडल अंतर्गत थानावार पूर्व से लंबित कांड/दिसम्बर माह में प्रतिवेदित कांड / दिसम्बर माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमशः- हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या आदि की समीक्षा की गई। गोष्ठी में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम पता और उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिये गए, ई-साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो को नियमानुसार अपलोड करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
