डीएमसीएच में इलाज के लिए युवक को लेकर पहुंची पुलिस।
दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह खड़ी ट्रक से एक मैजिक ऑटो टकरा गई। हादसा गहरे कुहासा के कारण हुआ है। जिसमें मधुबनी जिले का मसाला कारोबारी रौशन कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति साहरघाट बलवा गांव निवासी हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मब्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायक को जख्मी व्यवसायी को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन युवक को लेकर पीएमसीएच के लिए रवाना हुए। रास्ते में मुजफ्फरपुर में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
तेज रफ्तार ट्रक से ओवरटेक करने में हादसा
प्रत्यक्षदर्शी ऑटो का चालक विनोद यादव ने बताया कि गहरा कुहासा रहने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इतने में तेज गति से आ रही गिट्टी लदी हुई एक ट्रक ने ओवरटेक किया। जिसकी वजह से वह मैजिक लेकर खड़ी ट्रक से टकरा गया।
मृतक के पिता मोहन राय ने बताया कि उनका पुत्र रौशन मसाला का व्यवसायी था। वह सुबह में घर से समस्तीपुर हल्दी और मिर्च लाने जा रहा था। इसी क्रम में दरभंगा में यह हादसा हो गई। उन्हें हादसे की जानकारी सुबह 6 बजे ही ऑटो का चालक फोन पर दे चुका था। मब्बी थाना से भी फोन पर सूचना दी गई। पटना ले जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में उनके बेटे ने दम तोड़ दिया।
मब्बी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक में एक मैजिक ऑटो टकरा गई। इस पर रौशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से पीएमसीएच ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर रखा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




