Monday, April 20, 2026
Homeगौशाला के नव निर्मित पशु शेड का शीघ्र होगा लोकार्पण - ...

गौशाला के नव निर्मित पशु शेड का शीघ्र होगा लोकार्पण – डा गोपाल जी ठाकुर।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गौशाला के जीर्णोद्धार तथा नव निर्माण के लिए मास्टर प्लान की हो रही पहल- डा गोपाल जी ठाकुर।

—– —– —- —– —- —-

दरभंगा मिर्जापुर स्थित गौशाला का अपना ऐतिहासिक महत्व है। इसके जीर्णोद्धार तथा नवीनीकरण की पहल शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय के सीएसआर फंड से बीस लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पशु शेड का शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा।

स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने आज मिर्जापुर स्थित गौशाला परिसर में वहां के स्थानीय वार्ड पार्षद तथा भाजपा नेताओं के साथ नव निर्मित पशु शेड का अवलोकन करने के बाद उपरोक्त बातें कही।

सांसद डा ठाकुर ने गौशाला परिसर में नव निर्मित पशु शेड के साथ साथ हाई मास्क लाइट का भी निरीक्षण किया तथा इसमें प्रकाश की विद्युत संचालन की व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया।

सांसद डा ठाकुर ने गौशाला की धार्मिक महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि गौ सेवा का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है। शास्त्र पुराणों में वर्णित है कि देवी देवताओं ने भी पृथ्वी पर जब जब जन्म लिया है तो उनके दिनचर्या में गौ सेवा का अहम स्थान रहा। सोलह कलाओं से परिपूर्ण श्रीकृष्ण इसके स्थापित उदाहरण है ।

सांसद डा ठाकुर ने गौशाला की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि 1934 में दरभंगा राज परिवार ने 46 एकर जमीन तथा पंद्रह हजार रुपए देकर गौशाला की स्थापना की थी तथा इस गौशाला में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद तथ्य पुरुषोत्तम दास टंडन जैसे विभूतियों ने यहां पहुंचकर इस गौशाला की महत्ता की सराहना की थी जिस गरिमा को फिर से स्थापित करने के लिए वे संकल्पित हैं।

संसद डा ठाकुर ने गौशाला की 46 एकर जमीन के भौतिक सत्यापन, इस जमीन पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त करने तथा इस जमीन पर बने दुकानों के किराया निर्धारण किए जाने के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए गए हैं।

सांसद डा ठाकुर ने इस क्रम में गौशाला में रह रहे गायों, बछड़े, उनके खाद्यान्य की व्यवस्था साफ सफाई , परिसर की मिट्टी भराई आदि का जायजा लिया तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद डा ठाकुर ने गौशाला की प्राचीन परम्परा को जीवंत करने के लिए अपने प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए कहा कि गौशाला में पशु चिकित्सा अस्पताल, परिसर में सीसीटीवी कैमरा शौचालयों पशु एंबुलेंस आदि की व्यवस्था के आवश्यक पहल किया जा रहा है ।

सांसद डा ठाकुर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों के द्वारा गौशाला के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर आश्वस्त करते हुए कहा कि इसके नवनिर्माण की हर व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर स्थानीय वार्ड पार्षद विश्वपति मिश्रा, पिंटू भंडारी मनोज झा रणजीत मिश्र सुजित मल्लिक प्रेम कुमार मिश्र रिंकू बबलू पंजीयार विकास रजक आशुतोष झा आदि मौजूद थे

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular