Featured

दरभंगा में पुष्प प्रदर्शिनी की तैयारी अंतिम चरण मेंl

आगामी पुष्प प्रदर्शनी के मद्देनजर लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में तैयारी जोर-शोर से चल रही है।समियाना टेंट हाउस ने अपने काम की शुरुआत कर दी है।नगर निगम प्रशासन एवं पूर्व पार्षद श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा जी के अथक परिश्रम से साफ सफाई का काम भी किया जा रहा है। विदित हो कि आगामी 30 दिसंबर 2025 को स्कूल बच्चों के द्वारा पेंटिंग कंपटीशन एवं प्रातः काल में पर्यावरण से संबंधित रैली निकाली जाएगी दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम होगा । उद्घाटन सत्र में डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम डी आई जी, मिथिला क्षेत्र ने भी अपनी सहमति दी है।तत्पश्चात पुष्प प्रदर्शनी को आम पुष्प प्रेमियों के लिए खोल दी जाएगी जो 1 जनवरी 2026 शाम 8:00 बजे तक खुली रहेगी।

इसी संदर्भ में कल शाम सोसाइटी के सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई और विस्तृत रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासचिव राघवेन्द्र कुमार के द्वारा सभी सदस्यों को अपना अपना कार्यभार सौंपा गया। जिसमें स्वागत समिति में श्री विनोद पंसारी ,डॉ रामबाबू खेतान एवं वरीय सदस्यों को दिया गया ।क्राउड मैनेजमेंट एवं टिकट डिस्ट्रिब्यूशन का कार्य भार प्रकाश रंजन सिंह एवं स्टाल और विज्ञापन संबंधी कार्यों को मनोज डोकानियां संग नीरज खेरिया और फंड की व्यवस्था कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान के द्वारा किया जा रहा है। सभी तरह की कलाकृतियां का जायजा राज कुमार पासवान के द्वारा किया जा रहा है।बैठक में संस्था के अध्यक्ष डॉ लता खेतान ,प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार, बिनोद सरावगी , तरुण मिश्रा, संजय सिन्हा , कमरे आलम, अरुण सराफ आदि ने शिरकत कर अपना अपना सुझाव दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *