Featuredदरभंगाप्रादेशिक

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने बाइक लूटकांड का किया सफल उद्भेदन।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने लूट के एक मामले में दो मोटरसाइकिल समेत एक मोबाईल को बरामद किया है।

मामले में कुशेश्वरस्थान थाना में अज्ञात के विरुद्ध 100/23दर्ज किया गया था। दरअसल, उक्त मामले को लेकर थाना क्षेत्र के उसरी निवासी स्व० रामसागर पोद्दार के पुत्र संजय पोद्दार के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

दर्ज मामले में कहा गया था कि शाम के वक्त जब घर जा रहें थे तो फूलतारा के पास सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति बुल्लेट मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। उक्त बुल्लेट मोटरसाइकिल वाहन के चालक ने यह कहते हुये संजय के ग्लेमर मोटरसाइकिल को रोका कि पेट्रोल खत्म हो गया है। संजय ने जैसे ही गाड़ी को खड़ा किया इन बदमाशों ने उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर भाग गया।

इस पूरे मामले पर बिरौल एसडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुये कहा कि तकनीकी सहायता से लूटी गई मोबाईल को सिंघिया के ग्राम बसुआ से बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि लूट के मोबाईल के साथ पकड़ाए गोविन्द कुमार के द्वारा बताया गया कि लूट में समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना अंतर्गत नवटोलिया गांव निवासी जीवछ यादव के पुत्र राम नन्दन यादव उर्फ नंदा एवं किरानी यादव के पुत्र कुणाल कुमार है।

पुलिस ने इसी आधार पर लूट में प्रयुक्त बुल्लेट मोटरसाइकिल एवं छीनी गई ग्लेमर मोटरसाइकिल समेत मोबाईल को बरामद कर लिया है। एसडीपीओ ने कहा कि पकड़े गये बदमाशों के विरुद्ध पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *