Featured

मौलाना मज़हरुल हक़ महाविद्यालय में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनी।

मौलाना मज़हरुल हक़ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मथुरापुर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन हमें सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा का आदर्श प्रदान करता है।

 

महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार अकेला, रंजना कुमारी, राहत करीम, डॉ. आशीष कुमार, स्वाति कुमारी, विकास कुमार, डॉ सेराज अहमद, डॉ हरजिन्दर कौर, शमीमा फ़रहत आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *