Sunday, May 3, 2026
Homeदरभंगाआरती देवी हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, तफ्तीश में जुटी पुलिस।

आरती देवी हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, तफ्तीश में जुटी पुलिस।

- Advertisement -

थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में मृतका की सास व ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार पैईकाचराई निवासी गौड़ी शंकर राय उर्फ छोटू राय की पत्नी आरती देवी

- Advertisement -

(25) की हत्या गुरुवार की रात परिवार के लोगों के साथ हुई कहासुनी के बीच हुई मारपीट में हो गयी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर भाग गए। दूसरे दिन सुबह में आसपास के गांवों के लोगों ने मदन राय के घर पर पसरे सन्नाटे की खबर उसके समधियाने सिसौना गांव के मनोज राय को दी।

- Advertisement -

गांव के लोगों की ओर से मिली सूचना पर आरती के मायके के लोग वहां पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे में लगे ताले को

तोड़कर घर में प्रवेश किया तो वहां दो पुत्री और एक पुत्र की मां आरती की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा मायके वाले को दे दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular