स्टेशन पर एस्केलेटर का कार्य 15 दिन से बंद लापरवाही से छह महीने में भी काम पूरा नहीं सहरसा।
स्टेशन पर एस्केलेटर का कार्य 15 दिन से बंद लापरवाही से छह महीने में भी काम पूरा नहीं।
सहरसा सहरसा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर लग रहे एस्केलेटर का निर्माण कार्य छह महीने बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।
पिछले 15 दिनों से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। जिस कारण बुजुर्ग,बीमार और विकलांग रेलयात्रियों को एस्केलेटर सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इस मामले में निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही सामने आई है। इलेक्ट्रीशियन का कार्य अधूरा रहने के कारण एस्केलेटर का ट्रायल नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक विद्युत संबंधी काम पूरा नहीं होता, तब तक इसे संचालित करने लायक नहीं माना जा सकता।
रेल सूत्रों के अनुसार, जॉनसन कंपनी को एस्केलेटर निर्माण के लिए सिविल कार्य के अतिरिक्त अन्य फिटिंग काम के लिए लगभग 1.5 करोड़ का ठेका दिया गया है। सहरसा जंक्शन स्थित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तीन जगह यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए अप और डाउन एस्केलेटर लगाए जाने की योजना है। हालांकि अभी दो अन्य एस्केलेटर के बारे में यह तय नहीं है कि किस किस प्लेटफॉर्म पर लगेगा। बिजली काम हो जाय तो ट्रायल हो जाएगा, आगे बढ़ेगा काम।
