Featured

समस्तीपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, बिना अनुमति के जुलूस निकालने का आरोप।

 

समस्तीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी चेतना झांब
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं चेतना झांब पर चार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सीओ सलोनी करण के बयान पर दर्ज कराई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

सीओ‌ की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी चेतना झांब अपने समर्थकों के साथ दो नवंबर की दोपहर नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के जुलूस-रैली का आयोजन किया। शिकायत मिलने के बाद जांच की गई।

जिसमें पाया गया कि इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अपने समर्थकों के साथ शहरी इलाकों में जुलूस निकाला जो आदर्श आचार संहिता का उलंघन है। जांच रिपोर्ट में कई गवाहों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

जन सुराज से नहीं मिला था टिकट

पटना में तामझाम के साथ जन सुराज का दामन थामने वाली फिल्म प्रोड्यूसर चेतना झांब को समस्तीपुर से जन सुराज का टिकट नहीं मिला था। जिससे नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। समर्थकों के बैठक के बाद चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।

चेतना झांब ने कहा था कि मैं यहां की बेटी हूं। समस्तीपुर में विकास करने के लिए आई थी। प्रशांत किशोर ने भरोसा दिलाया था, इसके बाद से लगातार क्षेत्र में काम कर रही थी। अचानक ही दूसरे दल से आए उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया। जिससे उनके दिल पर बड़ा ठेस लगा है। समर्थकों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।

जन सुराज पर भीआचार उल्लंघन संहिता का मामला

दूसरी और रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित समय से काफी विलंब से प्रशांत किशोर की रोड शुरू करने और निश्चित रूट के बदले दूसरे रूट में प्रवेश करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की पहले जांच की गई, फिर जांच रिपोर्ट के आधार पर रोसरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *