स्वीप कोषांग ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन, लोगों से मतदान करने की अपील।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। मधुबनी जिले में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को रहिका प्रखंड के शिवगंगा उच्च विद्यालय, मधुबनी दायां भाग में नृत्य-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई। यह आयोजन जिला स्वीप कोषांग, मधुबनी और केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।
प्रणव मिथिला युवा सेवा संस्थान, मधुबनी के पंजीकृत दल ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में मतदान के महत्व, नैतिक मतदान, आचार संहिता का पालन और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे संदेशों को रोचक ढंग से समझाया गया। कलाकारों ने गीत, संगीत, संवाद और हास्य-प्रसंगों के जरिए मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करते कलाकार।
मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करते कलाकार। लोगों से मतदान करने की अपील इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना की नोडल अधिकारी डॉ. शिप्रा कुमारी और जिला प्रशासन मधुबनी के कर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को सुगमता और सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। युवा, महिला और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मतदान की शपथ भी ली। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान करने की अपील करता कलाकार।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान करने की अपील करता कलाकार। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने नाटक का आनंद लेते हुए मतदान करने का संकल्प लिया। यह नुक्कड़ नाटक विशेष रूप से उन क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं जहां मतदान प्रतिशत कम रहा है। मतदान करने की शपथ लेते लोग।
मतदान करने की शपथ लेते लोग। नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जा रहा जागरूक केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के पंजीकृत दलों द्वारा 5 नवंबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक मधुबनी, राजनगर और बेनीपट्टी के विभिन्न कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। अगला नुक्कड़ नाटक 5 नवंबर 2025 को संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलधारी चौक, पश्चिम भाग में आयोजित किया जाएगा।
