Featured

फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में, यह नहीं चलेगा; सीएम फेस बनते ही तेजस्वी का जोश हाई।

महागठबंधन का सीएम फेस बनते ही राजद नेता तेजस्वी यादव का जोश हाई हो गया है। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि फैक्ट्री गुजरात में तो विक्ट्र्री बिहार में नहीं चलेगा।

 

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का सीएम फेस बनते ही राजद नेता तेजस्वी यादव का जोश हाई हो गया है। पटना के एक होटल में अशोक गहलोत,मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह को चैलेंज करते हुए कहा कि गुजरात में फैक्ट्री और बिहार विक्ट्री का फार्मूला नहीं चलेगा। लंबे जद्दोजहद के बाद तेजस्वी यादव खुद को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित करवाने में कामयाब हो गए।

 

राजद शुरू से ही इसे फाइनल मान रही थी पर कांग्रेस मुहर नहीं लगा रही थी। राहुल गांधी और कृष्णा अल्लावरू ने हमेशा इस सवाल को टाल दिया। अशोक गहलोत बिहार पहुंचे तो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की और गुप्त वार्ता भी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भी दोनों बंद कमरे में मिले। आखिरकार कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति के बावजूद कांग्रेस को रजामंदी की मुहर लगाना

 

तेजस्वी यादव का कॉन्फिडेंस बहुत हाई दिखा। उन्होंने मीडिया को भी नहीं छोड़ा। केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में ऐसी सरकार बनाएंगे कि बच्चों को पढ़ाई और कमाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस खटारा सरकार को बदलेंगे और नई सरकार बनाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। तेजस्वी की परछाई भी गलती करेगी तो उसको सजा होगी।

अमित शाह ने कह दिया कि यहां जमीन नहीं है इसलिए कोई फैक्ट्री नहीं लगेगी। इससे तो साफ है कि ये लोग बिहार के लिए कुछ नहीं करना चाहते। फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में, ऐसा अब नहीं चलेगा। जनता मोदजी जी और नीतीश जी से बीस सालों का हिसाब लेगी। नीतीश जी इतने दिनों तक सत्ता में बने रहे। 11 सालों से केंद्र में इन्हीं की सरकार है। फिर बिहार में इतना पिछड़ापन और गरीबी क्यों है। हमारी सरकार बनेगी तो इन लोगों ने बीस सालों में जो नहीं किया उसे 20 महीने में करके दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *