Featured

दरभंगा  : दरभंगा में तैनात महिला बीएमपी जवान की जमुई में मौत:नए घर के गृह प्रवेश के दौरान गिरकर हुई थी घायल, इलाज के दौरान गई जान

जमुई में दरभंगा में तैनात महिला बीएमपी जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शास्त्री कॉलोनी में उनके नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हुई। मृतका की पहचान खैरा प्रखंड के पूर्णा खैरा निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है।

बताया गया कि मृतका 7 फरवरी को अपने नए घर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने आई थीं। मंगलवार की सुबह शौच के दौरान वह गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

ड्यूटी के दौरान भी हुई थी जख्मी

परिजनों ने बताया कि संगीता दो महीने पहले ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में घायल हुई थीं, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं, जो अपनी मां के शव को छोड़ने को तैयार नहीं थे। टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस दुखद घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *