Featuredदरभंगा

एसएसपी ने किया लहेरियासराय थाने का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को लहेरियासराय थाने का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने थाने में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की। सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधी कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कांडों का निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वारंट निष्पादन एवं गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया।

वहीं, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने के लिए संबंधित आइओ व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया।

उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि पेट्रोलिंग के समय निरंतर वाहन, बैंक, पेट्रोल पंप, सीएसपी आदि की जांच निश्चित रूप से करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *