Featured

कोटकासिम के बांके बिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:श्रद्धा से मना गोवर्धन पूजा पर्व, बुधवार को अन्य मंदिरों में कार्यक्रम।

श्रद्धा से मना गोवर्धन पूजा पर्व, बुधवार को अन्य मंदिरों में कार्यक्रम।
कोटकासिम के मुख्य बाजार स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भगवान कृष्ण को विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना और आरती के साथ प्रसाद वितरण का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने बाजरे की कढ़ी सहित विभिन्न प्रसाद ग्रहण किए।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पर्व हर वर्ष परंपरागत रूप से श्रद्धा और एकता के भाव से मनाया जाता है, जिससे समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

वहीं बुधवार को कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, तकिया मोहल्ला स्थित शिव-हनुमान मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *