Featured

समस्तीपुर में बुजुर्ग डाक पत्र से कर सकेंगे मतदान:85 साल के ऊपर के वोटर्स के घर पहुंचाए जा रहे फॉर्म 12D, जिले में 11885 ऐसे वोटर्स।

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में फार्म पहुंचने बीएलओ
समस्तीपुर में 85 साल और उससे ऊपर के मतदाताओं के लिए विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर प्रशासन ने खास तैयारी की है। 85 और इससे ऊपर के वोटर्स अक्सर मतदान केंद्रों पर जाने में असमर्थ होते हैं, ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से तय किया गया है कि जिले के ऐसे वोटर्स के घर बीएलओ के जरिए फॉर्म 12 D पहुंचाएंगे, ताकि बुजुर्ग वोटर्स समय पर मतदान कर सकें।

जानकारी के मुताबिक, फॉर्म 12 D पहुंचने की शुरुआत बुधवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से की गई है। समस्तीपुर जिले में 85 साल से अधिक उम्र के 11 हजार 855 मतदाता हैं, जबकि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में इसकी संख्या 957 है।

बुजुर्ग के हाथ में फॉर्म 12 D सौंपते बीएलओ।
जिलाधिकारी बोले- कोई भी मतदाता वोटिंग से न छूटे

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि ​निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, समस्तीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उन सीनियर सिटिजन (85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता) को फॉर्म 12D (डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए) का वितरण किया जा रहा है, जो मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ हैं। ​ये पहल निर्वाचन प्रक्रिया को आसान बनाने और ये सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

घर से मतदान (Vote From Home) सुविधा के तहत ऐसे वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को उनके निवास स्थान पर मतपत्र उपलब्ध कराना है ​उन्होंने कहा कि संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और विशेष टीमों द्वारा सुरक्षा और गोपनीयता बरतते हुए फॉर्म का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कदम निर्वाचन आयोग के ‘सुगम और समावेशी चुनाव’ के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

 

समस्तीपुर विधानसभा में फार्म वितरण करते बीएलओ
जिले के 10 विधानसभाओं में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता

कल्याणपुर : 1156 वारिसनगर: 1326 समस्तीपुर: 957 उजियारपुर: 1144 मोरवा: 995 सराय रंजन: 1118 मोहिउद्दीन नगर: 1207 विभूतिपुर: 1034 रोसरा :1885​​​​​​​हसनपुर: 1073

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *