सहरसा : कोसी चौक पर युवक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात।
सहरसा। जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोसी चौक पर शनिवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक बाइक सवार युवक को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर मारने का दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सुमन साह के रूप में हुई है, जो कोसी चौक का ही निवासी है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हत्या के पुराने मामले से जुड़ा विवाद
पीड़ित सुमन साह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व कोसी चौक पर एक युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसके भाई का नाम भी आरोपियों की सूची में दर्ज करा दिया था। सुमन का कहना है कि उसका भाई पूरी तरह निर्दोष है और घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
इसी बीच शनिवार को जब सुमन बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी मनी पासवान समेत आधा दर्जन लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान हमलावरों ने उसे सड़क पर घसीटा और लात-घूंसों से पीटते रहे।
पुलिस की दखल से रुकी मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस की दखल से रुकी मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।
धमकी का आरोप
सुमन साह ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और यहां तक कहा कि उसे SC/ST एक्ट के मामले में फंसा देंगे। पीड़ित परिवार ने पुलिस से हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
सदर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।