Featured

समस्तीपुर में पान दुकानदार की हत्या:बदमाशों ने गर्दन में मारी गोली, घर के सामने दुकान चलाता था; सामान खरीदने के दौरान हुआ था विवाद।

समस्तीपुर में शनिवार देर रात बदमाशों ने पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। एक बुलेट गर्दन में लगी है। मृतक की पहचान रंजीत साहनी के पुत्र अरविंद कुमार सहनी(30) के तौर पर हुई है।

अपने घर के सामने ही पान की दुकान चलाता था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के मनवाड़ा वार्ड नंबर-10 की है।

भाई ने कहा कि किसने गोली मारी है, मुझे नहीं पता।
हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

मृतक के भाई परविंदर सहनी ने बताया कि अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इस बीच मां शोर मचाने लगे कि अरविंद को गोली लग गई है। तुरंत मौके पर पहुंचा। भाई को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किससे दुश्मनी थी, क्यों गोली मारी गई है। इसका मुझे नहीं पता है। मैं दरभंगा में पढ़ाई करता हूं।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गोली मारते हुए किसी ने नहीं देखा है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि घटना के पीछे का कारण और इसमें कौन लोग शामिल हैं, कुछ पता नहीं है। उधर परिवार के लोग भी इस मामले में अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

कहासुनी के बीच फायरिंग

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि रात करीब 9:40 बजे कि घटना है। एक बाइक पर दो युवक सामान लेने के लिए पहुंचे थे। खरीदारी के दौरान ही दुकानदार और बाइक सवार के बीच कहासुनी हुई है। इस दौरान बाइक सवार युवक ने गोली चला दी, जो दुकानदार को लगी और उसकी मौत हो गई । अब तक सामान खरीदारी को लेकर ही विवाद माना जा रहा है। परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *