दरभंगा में रेड रन-2025 प्रतियोगिता का आयोजन:64 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिलीं पुस्तकें और प्रमाण पत्र।
रेड रन-2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मिथिला विश्वविद्यालय के नागेन्द्र झा स्टेडियम में जिला स्तरीय रेड रन-2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दरभंगा रेड रिबन क्लब के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ आर एन चौरसिया और बिहार एड्स कंट्रोल सोसाइटी, पटना के संसाधन पुरुष अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में कुल 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्रा वर्ग में 29 प्रतिभागी शामिल हुईं। के एस कॉलेज की सुरुचि कुमारी ने प्रथम, डब्ल्यूआईटी की रचना झा ने द्वितीय और सीएम साइंस कॉलेज की श्यामा मणि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग में आईटीआई रामनगर के विकास कुमार प्रथम, महात्मा गांधी कॉलेज के दशरथ कुमार महतो द्वितीय और दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के मोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विजेताओं को रैंक प्रमाण पत्र के साथ 10-10 पुस्तकें प्रदान की गईं। इन पुस्तकों में भाषण कला, व्यक्तित्व विकास, टीम लीडरशिप और जनरल नॉलेज से संबंधित सामग्री शामिल थी। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।
बिहार एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अरुण कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता बिहार के सभी 38 जिलों में आयोजित की जा रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 अगस्त को पटना में और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 9 सितंबर को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में होगी।
डॉ. चौरसिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति युवाओं के माध्यम से जन जागरूकता फैलाना है।
