Featured

मोहिउद्दीन नगर में दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड से पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरत महतो और संजीव महतो को मदुदाबाद पंचायत के मोहिउद्दीन नगर रेलवे स्टेशन रोड से पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 175/25 से जुड़ी है। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *