सहरसा में DM ने किया झंडोतोलन, बोले- 137 करोड़ का बन रहा ड्रेनेज सिस्टम।
सहरसा में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड में किया गया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी पुलकित कामत, हरिकांत झा, भोला ठाकुर, कालेश्वर मंडल और केदारनाथ तिवारी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अब प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और गरीबी उन्मूलन है।
उड़ाही का काम जल्द होगा पूरा
विकास कार्यों में तिलावे नदी उड़ाही का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 137.90 करोड़ के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की निविदा प्रक्रिया चल रही है। मां उग्रतारा धाम और मडन मिश्र धाम के विकास के लिए 14.23-14.23 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 58.22 करोड़ का प्रमंडलीय खेल परिसर और 60.90 करोड़ का बंगाली बाजार रेलवे ओवरब्रिज दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार होगा।
सामाजिक क्षेत्र में महादलित विकास मिशन के तहत 135 लाभार्थियों को 80.64 लाख रुपए दिए गए। SC/ST प्रोत्साहन योजना में BPSC उत्तीर्ण को 50 हजार और UPSC उत्तीर्ण को 1 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। 1081 दलित टोलों में विशेष शिविर लगाए गए।
किसानों के खाते में भेजे 46.28 करोड़
कृषि क्षेत्र में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत 72 पैक्स को 452 यंत्र दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 46.28 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में भेजे गए। मनरेगा के तहत 84 में से 76 खेल मैदान पूरे हो चुके हैं और 63.80 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है।
