Featured

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, कई जगह हालात गंभीर, पटना समेत इन जिलों में छाए रहेंगे बादल।

बिहार के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं और कई जगहों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है. पटना, सुपौल समेत अन्य जिलों में बीती रात से ही रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में पानी घुस गया ।

बिहार में बारिश और बाढ़ से बर्बादी का आलम आ गया है. राज्य में कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कई जिलों में हालात बेहत गंभीर हो चुके हैं. इसके लिए मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है.

 

साथ ही स्थानीय प्रशासन लोगों की मदद कर रहा है. नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थान पर भेजा जा रहा है. बाढ़ से सबसे ज्यादा नदी के किनारे रहने वाले इलाके प्रभावित हैं. चलिए जानते हैं कि बिहार के लिए मैसम विभाग ने 9 अगस्त यानी आज के लिए क्या चेतावानी है।

बिहार की राजधानी पटना, सुपौल समेत कई जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे हालात और भी खराब हो गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसका मतलब है कि लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश होने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

उत्तर बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. जिला प्रशासन भी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है. प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की लगातार हेल्प कर रहा है. साथ ही राहत कार्यों की तैयारी भी कर रहा है ताकि लोगों को बाढ़ से प्रभावित होने से पहले निकाल लिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *