Friday, June 5, 2026
Homeडीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति के समतुल्य सीएमआर आपूर्ति...

डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति के समतुल्य सीएमआर आपूर्ति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

- Advertisement -

15 जून तक 200 लॉट सीएमआर उपलब्ध कराने एवं माह के अंत तक शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

- Advertisement -

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में धान अधिप्राप्ति के समतुल्य (सीएमआर) की आपूर्ति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई।

- Advertisement -

बैठक में विभिन्न प्रखंडों एवं राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि बेनीपुर प्रखंड द्वारा अब तक सबसे कम सीएमआर बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया गया है।
कुशेश्वरस्थान स्थित चौधरी राइस मिल के सर्वाधिक स्वीकृति आदेश लंबित पाए गए तथा बेनीपुर स्थित पुष्पम राइस मिल में सर्वाधिक सीएमआर गिराव लंबित है।
जिलाधिकारी ने हरिओम राइस मिल, बहेड़ी तथा मिथिलांचल राइस मिल, हनुमाननगर को निर्देश दिया कि वे इस माह के अंत तक शत-प्रतिशत सीएमआर एसएफसी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

बिठौली पैक्स राइस मिल को 20 जून 2026 तक लंबित सीएमआर की पूर्ण आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। अरवा पैक्स राइस मिल के संबंध में जिलाधिकारी ने एसएफसी को आवश्यक स्वीकृति आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया।

सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न राइस मिलों के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके तहत पुष्पम राइस मिल को प्रतिदिन 5 लॉट, चौधरी राइस मिल को 3 लॉट तथा मिथिलांचल एवं हरिओम राइस मिल को प्रतिदिन 1-1 लॉट सीएमआर गिराने का लक्ष्य दिया गया।

बैठक में केवटी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगाने तथा संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान बिरौल प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नेउरी पैक्स के लिए स्वीकृति आदेश उपलब्ध रहने के बावजूद संबंधित मिलर द्वारा सीएमआर नहीं गिराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जून 2026 तक कम-से-कम 200 लॉट सीएमआर एसएफसी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस माह के अंत तक जिले में लंबित सभी सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बीएसएफसी, सहायक निबंधक (दरभंगा एवं बेनीपुर अंचल), सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तथा संबंधित राइस मिलर उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular