Featured

बेगूसराय में 15 दारोगा का तबादला- कई थानेदार बदले गए, SP मनीष का एक्शन मोड।

 

 

 

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 4 पुलिस निरीक्षकों समेत कुल 19 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरण का यह आदेश 7 अगस्त को एसपी कार्यालय से निर्गत किया गया।

एसपी कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक, बखरी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक फैजल अहमद अंसारी को मंझौल थाना, वीरपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को मटिहानी थाना, तथा मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार को पुलिस कार्यालय के डीसीआरबी शाखा में प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस केंद्र के प्रभारी सुचित कुमार को बखरी थाना की कमान सौंपी गई है।

बेगूसराय फैशन

अन्य तबादलों में बछवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह-4 को नीमा चांदपुरा थाना, मंझौल थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को वीरपुर थाना, नयागांव थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार को छौड़ाही थाना, तथा लाखो थानाध्यक्ष राजीव रंजन-2 को एसपी कार्यालय के डीआईयू शाखा में तैनात किया गया है।

इसके अलावा पुलिस केंद्र से दारोगा परेन्द्र कुमार को बछवाड़ा थाना, सिंटू कुमार को लाखो थाना, मनोज कुमार-2 को नयागांव थाना, राजीव कुमार रंजन को नावकोठी थाना, गोविंद कुमार पांडेय को मंसूरचक थाना, और विजय सहनी को फुलबड़िया थाना की नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में अनुसंधान इकाइयों से भी कई अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोहियानगर थाना के अनुसंधान इकाई में पदस्थापित चितरंजन कुमार को साम्हो थाना, नगर थाना के अनुसंधान इकाई में कार्यरत मनोज कुमार सिंह-2 को भगवानपुर थाना, लाखो थाना से राहुल कुमार को गढ़पुरा थाना, चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार-1 को जीरो माइल थाना, और रिफाइनरी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को पुनः रिफाइनरी थाना में ही पदस्थ किया गया है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें से फैजल अहमद अंसारी, संजीव कुमार, नितेश कुमार, मनोज कुमार सिंह चार, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार और राजीव रंजन-2 के स्थानांतरण पर डीआईजी का अनुमोदन भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्य एवं लोकहित को ध्यान में रखते हुए और कई थानों में थानाध्यक्ष के रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *